Thane में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को 10 साल की जेल

By Prabhasakshi News Desk | Feb 12, 2025

ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 64 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के लिए बुधवार को एक सुरक्षाकर्मी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। मुकदमा शुरू होने से पहले ही पीड़ित महिला की मौत हो गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. एस. देशमुख ने आरोपी मोहम्मद गुड्डू उर्फ ​​दिलकश मोहम्मद हबीबुल्ला शेख के खिलाफ 65,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 ए (1) और 452 (घर में जबरन प्रवेश) के तहत दोषी करार दिया।

उन्होंने कहा कि इसके भाई, पीड़िता को चिकित्सक के पास ले गया, जहां डॉक्टर ने बलात्कार की पुष्टि की, और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि, मुकदमा शुरू होने से पहले ही पीड़िता की मौत हो गई। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता के भाई और आरोपी को नौकरी पर रखने वाली सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी समेत नौ गवाहों से पूछताछ की। म्हात्रे ने कहा कि मेडिकल साक्ष्यों से भी आरोपी के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं। न्यायाधीश ने आदेश दिया कि दोषी पर लगाया गया जुर्माना मृतक पीड़िता के भाई को मुआवजे के तौर पर दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन