संपत्ति के विवाद में एक व्यक्ति ने की बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2025

इटावा शहर में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी बहन और तीन वर्षीय भांजी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना रविवार देर रातमहेरा चुंगी मोहल्ले की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ज्योति (40) और उसकी बेटी ताशू (तीन) के रूप में हुई है।

राहुल ने किसी ने खुद को बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि ज्योति और ताशू लहूलुहान अवस्था में कमरे में पड़े थे।

घटना के समय ज्योति के पिता लवकुश चौहान घर में ऊपर की मंजिल पर थे जबकि ज्योति, उसका पति राहुल, उसकी बेटी ताशू और हर्षवर्धन की पत्नी नीचे की मंजिल पर थे।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्योति के पिता सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी लवकुश चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की साल 2019 में की थी और उनकी देखभाल के लिए वह पिछले तीन साल से उनके साथ ही रह रही थी।

उन्होंने बताया कि ज्योति का पति राहुल का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने बताया कि तनाव तब बढ़ा जब चौहान ने अपना घर और खेत ज्योति के नाम कर दिया, जिससे हर्षवर्धन नाराज हो गया और घर में अक्सर झगड़े होने लगे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हर्षवर्धन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन