अजीबोगरीब मामला ! कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV तीनों से संक्रमित पाया गया 36 वर्षीय शख्स, शोधकर्ता हुए हैरान

By अनुराग गुप्ता | Aug 25, 2022

रोम। इटली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक 36 वर्षीय शख्स एक साथ एक ही समय में कोरोना वायरस, मंकीपॉक्स और एचआईवी का शिकार हुआ है। इस मामले को देखकर शोधकर्ता भी हैरान हैं कि आखिर यह शख्स एक साथ तीनों की चपेट में कैसे आया ? 36 वर्षीय शख्स को तीनों बीमारियां साल की शुरुआत में इटली जाने के बाद हुईं, जहां पर उसने कई पुरुषों के साथ संबंध बनाए थे।

मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया, जहां उसका मंकीपॉक्स टेस्ट हुआ और इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने एचआईवी टेस्ट कराया और कोरोना, मंकीपॉक्स की तरफ मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। ऐसे में डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को हाल ही में एचआईवी हुआ है।

सतर्कता बरतने की दी सलाह

अस्पताल में हुए इलाज के चलते मरीज की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद कोरोना और मंकीपॉक्स रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी लेकिन मरीज को सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी गई क्योंकि मंकीपॉक्स होने के 20 दिन बाद भी मरीज पॉजिटिव हो सकता है। आपको बता दें कि मरीज को फाइजर की mRNA वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: मंकीपॉक्स का अनोखा केस, इंसान से कुत्ते में फैला वायरस, WHO ने जारी किया अलर्ट 

HIV का चल रहा इलाज

डॉक्टरों ने मरीज के कोरोना और मंकीपॉक्स से उभरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके अलावा मरीज का एचआईवी संक्रमण का इलाज शुरू हो चुका है। 19 अगस्त को जर्नल ऑफ इंफेक्शन यह मामला प्रकाशित हुआ था।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये