मंकीपॉक्स का अनोखा केस, इंसान से कुत्ते में फैला वायरस, WHO ने जारी किया अलर्ट

monkeypox
COMMON CREATIVE
निधि अविनाश । Aug 18 2022 4:47PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। WHO ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को जानवरों के सपंर्क में न आने की सलाह दी है। इंसान से कुत्ते में ट्रांसमिशन होने वाला पहला मामला सामने आने के बाद मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को अपने पालतु जानवरों से दुर रहने की सलाह दी गई है।

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों का संख्या 35 हजार हो गई है। वहीं एक हफ्ते में 7500 नए मरीज मिले हैं। इसी बीच एक नई जानकारी सामने आई है जहां विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी की है। इसमें फ्रांस के पेरिस से मंकीपॉक्स का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। इस केस में पहली बार मंकीपॉक्स वायरस एक इंसान के जरिए कुत्ते में फैला है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: अधिकार और अपने हक पर ये महिला करती थी ट्वीट, सऊदी अरब ने सुना दी 34 साल की कठोर सजा

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक इंसान से कुत्ते में वायरस फैलने का मामला आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। WHO ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को जानवरों के सपंर्क में न आने की सलाह दी है। इंसान से कुत्ते में ट्रांसमिशन होने वाला पहला मामला सामने आने के बाद मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों को अपने पालतु जानवरों से दुर रहने की सलाह दी गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर मंकीपॉक्स इंसान से जानवरों में फैलता है तो इससे विकसित होकर अलग तरह से म्यूटेट होने की पूरी संभावना है और इससे खतरा और बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद पश्चिमी चीन में अचानक बाढ़ आने से 16 की मौत, 36 लापता

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसुस ने बुधवार को मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 92 देशों में अब तक मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जिसमें 12 लोगों की मौत भी हो गई है।जानकारी के लिए बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें क्लैड I, क्लैड II ए और क्लैड II बी नाम वायरस के लिए दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़