मटन से भरा बैग लेकर भागने पर एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला

By सुयश भट्ट | Nov 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति ने आवारा कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला। बताया जा रहा है कि जब कुत्ता मटन का बैग छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था। तब व्यक्ति ने उसे पीट पीट कर मार डाला। जिसके बाद इस पूरी घटना के बारे में पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि कुत्ता रविवार को जगदीश चौहान उर्फ ठाकुर के घर में घुसा और सुबह खाना पकाने के लिए रखे मटन का बैग लेकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:मेरठ : पुलिस ने चोरी की गाड़ियां बेचने वाले करोड़पति कबाड़ी हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति की जब्त 

काजी ने कहा कि चौहान ने जानवर का डंडे से पीछा किया और उसे पीट-पीट कर मार डाला। पीपुल फॉर एनिमल्स इंदौर इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आईपीसी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav