15 और 16 जनवरी को वाराणसी में होगा वृहद अभियान का आयोजन, सभी बच्चों का होगा वैक्सिनेशन

By आरती पांडे | Jan 12, 2022

वाराणसी। कोरोना की तीसरी लहर बहुत तेज़ी से वाराणसी में अपना पाँव पसार रही है, और जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इन सभी के मद्देनज़र आज कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने, कमिश्नरी सभागार में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के बाद, कमिश्नर ने बताया की, जिले में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, और इस अभियान की सौ फीसद सफलता के लिए, 15 और 16 जनवरी को वैक्सिनेशन के लिए वृहद् अभियान का आयोजन हो रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर 15 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएगी यूपी विधानसभा चुनाव

कमिश्नर ने टीकाकरण अभियान में सभी अभिवावकों से सहयोग की अपील की है, ताकि सभी बच्चों का वैक्सिनेशन हो सके। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि, वर्तमान की कोरोना लहर से सभी लोग अवगत हैं और, पूरे देश पर कोरोना का खतरा फिर से मंडरा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में कोरोना के केस बढ़ रहे है,  हांलाकि ये एक माइल्ड लेवल की लहर है, लेकिन इसमें भी हॉस्पिटलिटी, मोबिलिटी और अन्य रिसोर्सेज़ की मांग नगण्य है। उन्होंने आगे कहा कि, कोरोना की पिछली दो लहरों, और इस लहर में रोकथाम और उसके प्रभाव को कम करने के लिए वैक्सीनेशन एक कारगर हथियार सिद्ध हुआ है।

वैक्सिनेशन रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में, 97 फीसद लोग वैक्सीनेशन का पहला डोज़, और साठ प्रतिशत से अधिक लोग सेकेण्ड डोज़ भी लग चुकी है। तीन जनवरी से शुरू हुए, 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान में भी वाराणसी में अच्छी प्रगति देखने को मिली है, और विशेष वैक्सिनेशन अभियान में हम जिले के 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को शामिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें: BHU में नर्सिंग स्टाफों का धरना अब भी जारी, नारेबाजी करते हुए निकाला कैंडल मार्च

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि, हमारा टारगेट ग्रुप दो तरह का है, इसमें पहला ग्रुप 15 से 18 साल के आयुवर्ग का है। जिसके तहत इन आयु वर्ग से जुड़ी सभी संस्थाओं, जैसे आईटीआई, स्पोर्ट्स कालेज, युवक मंगलदल, मदरसे, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, सिविल डिफेन्स, रेडक्रास को, इन सभी कैटगरी के बच्चों की लिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि, इसके अलावा जिन स्थानों पर बच्चों की अच्छी स्ट्रेंथ है, वहां वैक्सीनेशन के लिए, हमने लोगो को नोडल अधिकारी का नंबर उपलब्ध करवाया है, ताकि कैम्प लगवा कर उनका वैक्सीनेशन किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत