Mumbai में ईडी दफ्तर की इमारत में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

मुंबई। दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: NIA ने शुरू की Pahalgam Attack की जांच, आतंकियों के आने-जाने के बारे में सुराग जुटाने में जुटी एजेंसी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और इसके कारण फर्नीचर, अलमारियां और बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर हैं और पंचनामा भर रही हैं तथा आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने Pahalgam Attack की कड़ी निंदा की, कहा- दोषियों को सख्त जवाब दिया जाएगा

दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि रविवार तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आग ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ गई जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर और अन्य राहत संसाधन तैनात किए गए।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?