210 किमी की रफ्तार से बढ़ रहा माइकल, सबसे खतरनाक तूफान में तब्दील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2018

वॉशिंगटन। अमेरिका में फ्लोरिडा के खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा तूफान माइकल श्रेणी-चार के ‘अत्यधिक खतरनाक’ तूफान में तब्दील हो गया है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बुधवार को बताया कि तूफान 210 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसके दिन में फ्लोरिडा पैनहैंडल पर पहुंचने की आशंका है। केंद्र ने बताया कि कुछ इलाकों में समुद्र की लहरें 13 फीट (चार मीटर) तक ऊंची उठ सकती हैं।

राज्य की राजधानी टलाहसी में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों से घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश का पालन करने की अपील की है। उसने कहा, ‘तूफान माइकल अभूतपूर्व है और इसकी पहले के तूफानों से तुलना नहीं की जा सकती। अपनी जान जोखिम में मत डालिए, अगर आपको कहा गया है तो तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाइए।’

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress