मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर नौसैन्य जहाज पहुंचा कोच्चि, सरकार ने पहला पड़ाव पार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2020

कोच्चि। मालदीव से 698 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसैन्य पोत आईएनएस जलाश्व रविवार सुबह कोच्चि बंदरगाह पहुंचा। इसके साथ ही कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के दौरान विदेशी सरजमीं से भारतीयों को निकालने का भारतीय नौसेना का पहला बड़ा अभियान पूरा हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्री कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के क्रूज टर्मिनल से उतरेंगे।

पुलिस महानिरीक्षक विजय सखारे ने बताया कि विदेश से लाए गए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। इनमें केरल के 440 लोग और बाकी देश के अन्य हिस्सों के लोग हैं। चार यात्री लक्षद्वीप के हैं।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,109 हुई, कुल मामले 62,939 पर पहुंचे

इनके अलावा तमिलनाडु के 187, तेलंगाना के नौ, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आठ-आठ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान के तीन-तीन और गोवा एवं असम के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सात-सात यात्री उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल के, चार दिल्ली के, तीन पुडुचेरी के हैं जबकि दो-दो यात्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा झारखंड के हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी