Putin संग बैठक से पहले खड़ा हुआ नया बखेड़ा, जेलेंस्की ने ट्रंप को किया बेइज्जत

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2025

डोनाल्ड ट्रंप जिसको हथियार पहुंचा रहे थे और मसीहा बन रहे थे अब उन्हीं ने ही ट्रंप की मुसीबत खड़ी कर दी है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के लिए आगे का रास्ता उस वक्त कठिन कर दी जब पुतिन, ट्रंप और जेलेंस्की की अमेरिका के एक राज्य में बैठक होनी थी। उस बैठक में रूस यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने को लेकर सहमति बननी थी। लेकिन इस दौरान ट्रंप की तरफ से कुछ शर्तें ठोक दी गई कहा गया कि यूक्रेन और रूस में एक दूसरे की जमीन कब्जाई है वो वापस करनी होगी। लेकिन ऐसे में जेलेंस्की ने दो टूक ट्रंप आंख दिखाते हुए कह दिया है कि वो इस जमीन की वापसी के लिए कभी सहमत नहीं होंगे और न ही कभी इस मुद्दे पर सहमति बनाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Trump-Putin Meeting: कैसे भी हो जंग रूकनी चाहिए...ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर भारत का बड़ा बयान

10 साल बाद अमेरिका जाएंगे पुतिन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को मुलाकात करेंगे। तीनों नेताओं के बीच बैठक होनी है।पुतिन और ट्रंप की अमेरिका के अलास्का राज्य में मुलाकात होगी। पुतिन 10 साल बाद इस मुलाकात के लिए अमेरिका पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य इस जंग को कैसे खत्मन किया जाए। इस पर चर्चा करना है। लेकिन अब इस चर्चा के शुरू होने से पहले ही नया बवाल हो गया है। 

प्रमुख खबरें

मैं समस्याओं को सुलझाने वाला हूँ, Donald Trump ने Benjamin Netanyahu को संभालने का दावा किया, US-Iran Peace Talks के बीच इजराइल से बढ़े मतभेद

Iran US Talks 2026 | Strait of Hormuz पर आर-पार! ईरान ने ट्रंप के फुल कंट्रोल के दावे को नकारा, कहा- हमारे नियमों से चलेगा जलमार्ग

Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी

मैसूर में खौफनाक त्रासदी! शादी से ठीक एक दिन पहले होने वाली दुल्हन और माता-पिता ने किया सुसाइड! पड़ोसी युवक गिरफ्तार