By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2016
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 278 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 158 पुरूषों, 68 महिलाओं एवं 52 साधुओं का जत्था छह वाहनों में सवार होकर जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से आज सुबह कश्मीर स्थित पहलगाम और बालताल के लिए रवाना हुया।
यह यात्रा 18 अगस्त को उस समय समाप्त होगी जब पवित्र छड़ी गुफा मंदिर में पहुंच जाएगी।