सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 19, 2026

राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को कम लागत पर बेहतर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने खरीफ वर्ष 2026-27 में पैक्सों के माध्यम से धान बीज उत्पादन का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना की शुरुआत राज्य के छह जिलों - रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर एवं सिवान में की जाएगी।

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में सहकारिता के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में यह सहकारिता विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है। पैक्सों को केवल धान अधिप्राप्ति तक सीमित न रखकर उन्हें किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का केंद्र बनाया जा रहा है। बीज उत्पादन के क्षेत्र में पैक्सों की भागीदारी से किसानों को स्थानीय स्तर पर प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे, जिससे उत्पादन लागत घटेगी और उपज में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: Bihar में Jal Jeevan Hariyali की बड़ी कामयाबी! 95% योजनाएं पूरी, मंत्री Santosh Suman का ऐलान

सहकारिता विभाग ने संबंधित जिलों के जिला सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला कृषि पदाधिकारियों तथा भारतीय बीज सहकारी समिति के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध ढंग से बीज उत्पादन कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करें। सहकारिता विभाग की इस पहल से राज्य में बीज उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं की भूमिका सुदृढ़ होगी तथा किसानों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले धान बीज उपलब्ध हो सकेंगे। भविष्य में योजना के सफल परिणामों के आधार पर इसे राज्य के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जा सकेगा।

प्रमुख खबरें

वॉशिंगटन के आसमान में Donald Trump पर मंडराया मौत का साया? राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक आ गया पैसेंजर प्लेन!

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता