I-PAC ED Raids Probe | आई-पैक कार्यालय पर ईडी की छापेमारी में नया मोड़, पुलिस ने शुरू की 'जबरन प्रवेश' की जांच

By रेनू तिवारी | Jan 13, 2026

चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक (I-PAC) और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया छापेमारी अब एक बड़े कानूनी और राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई है। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में ईडी अधिकारियों के खिलाफ 'जबरन प्रवेश' और 'दस्तावेजों की चोरी' के आरोपों की जांच तेज कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने अब जैन के पड़ोसियों के बयान दर्ज करने का फैसला किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्होंने तलाशी के किसी भी हिस्से को या ईडी अधिकारियों द्वारा लाउडन स्ट्रीट स्थित इमारत में प्रवेश करने के तरीके को देखा था।

पहचान की पुष्टि: पुलिस वर्तमान में उन ईडी अधिकारियों की आधिकारिक पहचान सत्यापित कर रही है जिन्होंने लाउडन स्ट्रीट स्थित परिसर में तलाशी ली थी।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन: जांचकर्ताओं के अनुसार, आवासीय परिसर के सुरक्षा रजिस्टर में किसी भी ईडी अधिकारी का नाम दर्ज नहीं है। आरोप है कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने मानक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया।

जबरन प्रवेश का दावा: पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि ईडी अधिकारियों ने कथित तौर पर सुरक्षा गार्डों को धक्का देकर परिसर में प्रवेश किया और उनके मोबाइल फोन जबरन छीन लिए।

उन्होंने बताया कि कई निवासियों को पहले ही नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा, हम जानना चाहते हैं कि निवासियों और पड़ोसियों ने उस सुबह क्या देखा। घटनाक्रम को समझने के लिए उनके बयान बेहद महत्वपूर्ण हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आवासीय परिसर के सुरक्षा रजिस्टर में ईडी अधिकारियों के नाम दर्ज नहीं हैं।

जांचकर्ताओं को ऐसे संकेत मिले हैं कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने कथित तौर पर मानक प्रवेश प्रक्रियाओं का पालन किए बिना सुरक्षा गार्डों को धक्का देकर परिसर में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि यह भी दावा किया गया है कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन जबरन छीन लिए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने लाउडन स्ट्रीट स्थित प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी ली।

खबर फैलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल आई थीं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि पार्टी से संबंधित संवेदनशील चुनावी दस्तावेज जैन के आवास और आई-पैक के सेक्टर वी कार्यालय में रखे गए थे, और ये छापे के दौरान चोरी हो गए।

ममता बनर्जी के गंभीर आरोप

बृहस्पतिवार सुबह हुई इस छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद घटनास्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने केंद्र सरकार और ईडी पर गंभीर आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने का कि "पार्टी से संबंधित अत्यंत संवेदनशील चुनावी दस्तावेज प्रतीक जैन के आवास और आई-पैक के सेक्टर वी (Sector V) कार्यालय में रखे गए थे। हमें अंदेशा है कि छापे के बहाने ये महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए हैं।"  

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी