एक शादी ऐसी भी! बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दूल्हन, रचाई शादी

By निधि अविनाश | May 17, 2021

कोरोना महामारी के कारण हर किसी की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। इस कोरोना संकट में कई लोगों की शादी भी बीच में रूक गई है। कोई 50 लोगों के बीच ही अपनी शादी रचा रहे है तो कई लोग घरवालों के बीच ही शादी कर रहे है। इसी बीच उत्तराखंड से एक बड़ी अच्छी खबर आ रही है, जी हां, बिना किसी चिकित्सा सुविधाओं या डॉक्टरों के उत्तराखंड के एक कोविड से प्रभावित गांव में इस शादी ने एक मिसाल कायम कर दी है। टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, शादी के परंपरा के मुतबिक, दूल्हे को बाराती निकालनी होती है लेकिन कोरोना प्रभावित गांव के कारण यह काफी मुशिकल साबित हो रहा था और मौजूदा संकट को ध्यान में रखते हुए शादी की पंरपरा में थोड़ा बदलाव किया गया। बता दें कि लगभग 350 लोगों की आबादी वाले चंपावत शहर से लगभग 30 किमीं दूर स्वाला गाँव में 11 मई को लगभग 50 लोगों के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कनंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर