OMG! एक साल के बच्चे ने सांप को समझा खिलौना, चबा-चबाकर मार डाला, डॉक्टर भी रह गए हैरान

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

एक विचित्र घटना में, एक वर्षीय बच्चे ने साँप को काटकर मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना पिछले सप्ताह बिहार के गया जिले के जमुहार गाँव की है। बताया जा रहा है कि जब बच्चा अपनी छत पर खेल रहा था, तभी उसे एक साँप दिखाई दिया। बच्चा सांफ को खिलौना समझ कर उससे खेलने लगा और अपने मुंह में चबा- चबाकर उसे मार डाला। जब परिवार वालों की नजर बच्चे पर पड़ी को वो घबरा गए। तुरंत सांप को उसके मुँह से निकाला और उसे डॉक्टर के पास ले गए। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में Bharat Bandh का व्यापक असर, अफरातफरी के बाद पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नेटिज़न्स के बीच प्रसारित एक वीडियो में बच्चे को एक महिला की बाहों में दिखाया गया है, जबकि एक आदमी धीरे से लड़के का मुंह खोलने की कोशिश कर रहा है। आदमी ने एक फ़ोन पकड़ा हुआ है जिस पर साँप की तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसके शरीर का एक हिस्सा कुचला हुआ दिखाई दे रहा है। जुलाई की शुरुआत में, एक अन्य घटना में, बिहार के राजौली में एक व्यक्ति को साँप ने काट लिया, जिसके बाद व्यक्ति ने भी साँप को काट लिया, क्योंकि उसे लगा कि इससे उसका ज़हर ठीक हो जाएगा। साँप की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उचित चिकित्सा उपचार से उसकी जान बच गई।

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व