मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

By रेनू तिवारी | Feb 12, 2020

आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान की कोर्ट आतंकी फंडिंग के एक मामलों में 5 साल की सजा सुनाई हैं। इस मामले में कोर्ट में छ फरवरी को सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाफिज सईद पर आतंकी फंडिंग को लेकर दो मामले कोर्ट में चल रहे थे जिनमें से एक पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है दूसरे मामले पर 18 फरवरी को सुनवाई होनी है।

आपको बता दे कि हाफिज सईद सहितहाफिज अब्दुल सलाम बिन मोहम्मद, मोहम्मद अशरफ और प्रोफेसर जफर इकबाल को भी आतंकवाद विरोधी कानून 1997 के तहत गिरफ्तार किया गया  था। इस मामले में जांच आगे बढ़ी और सरकारी वकीस ने मामले से जुड़े गवाहों को कोर्ट में पेश किया। गवाहों की गवाहियां को कोर्ट ने माना और हाफिज को 5 साल की सजा सुनाई। हाफिज सईद पर आरोप था कि वह चैरिटी की आड़ में पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था और वह कई आतंकी समूहों को फंडिग भी करता था।

इसे भी पढ़ें: कपिल मिश्रा ने हार को किया स्वीकार, कहा- हम लोगों से जुड़ने में विफल रहे

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता