By रेनू तिवारी | Sep 13, 2023
समाचार एजेंसी मेल ऑनलाइन ने एक ऐसी घर छापी जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गयी। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार ईजीजेट से उड़ान भरने वाले दो यात्रियों को शोचालय के अन्दर आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। प्लेन के शौचालय के अंदर कपल यौन क्रिया कर रहे थे। विमान के शौचालय में उनकी कामुक गतिविधियों में अचानक एक केबिन क्रू सदस्य द्वारा बाधा डाली गई जिसने दरवाज़ा खोल दिया। अचानक से दरवाजा खुलने पर शौचालय के अंदर यौन क्रिया कर रहा कपल अर्ध नग्न अवस्था में दिख गया। ये पूरी घटना एक वीडियो में कैद हो गयी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।
वीडियो देखकर मानों ऐसा लग रहा है कि केबिन क्रू मैंबर को शौचलय के अंदर क्या हो रहा है उसके बारे में पता चल गया था। इस लिए वह जांच करने के लिए दरवाजा खोल देता है। यौन क्रिया कर रहा कपल असहज हो जाता है और फिर से अंदर से खींच कर दरवाजा बंद कर देता है। ये पूरी घटना प्लेन में बैठे अन्य यात्री देखते हैं और दरवाजा खुलने पर चीख-पुकार करने लगते हैं।
ईज़ीजेट के एक प्रवक्ता ने द इंडिपेंडेंट को बताया "हम पुष्टि कर सकते हैं कि 8 सितंबर को ल्यूटन से इबीज़ा जाने वाली इस उड़ान में सवार दो यात्रियों के व्यवहार के कारण आगमन पर पुलिस से मुलाकात की गई थी।" यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें शामिल दो यात्रियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
हालाँकि ब्रिटेन में ऐसा कोई कानून नहीं है जो स्पष्ट रूप से विमान में सेक्स से संबंधित हो, यौन अपराध अधिनियम 2004 की धारा 71 के तहत "सार्वजनिक शौचालय में जानबूझकर यौन गतिविधियों में शामिल होना एक अपराध है"। वीडियो के अंतर्गत अधिकांश टिप्पणियों में मज़ेदार पक्ष देखा गया, एक एक्स उपयोगकर्ता ने लिखा "आशा है कि वह पायलट नहीं था।" अन्य लोगों ने कुछ बजट एयरलाइनों के नो-फ्रिल्स दृष्टिकोण पर निशाना साधा।