दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में हत्या एवं डकैती के मामलों में वांछित व्यक्ति पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या एवं डकैती के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी देवेंद्र कुमार करीब एक दशक से फरार था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने नवंबर 2014 में शिकायत की थी कि जामा मस्जिद इलाके के छिपिवाड़ा में उसके पिता अपने घर में मृत पाये गये थे जो चांदनी चौक क्षेत्र में एक व्यापारी थे। 

इसे भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल MV Suchindra Kumar ने सेना की उत्तरी कमान का प्रभार संभाला

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने कहा, ‘‘ एक (जांच) दल बनाया गया और उस फैक्टरी पर छापा मारा जहां आरोपी देवेंद्र श्रमिक के तौर पर काम करता हुआ पाया गया। उसे पकड़ लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि देवेंद्र ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया। गोयल ने कहा, ‘‘ वह उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदारों एवं दोस्तों के यहां छिप गया था एवं लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। अदालत से भगोड़ा घोषित किये जाने और पुलिस द्वारा इनाम घोषित किये जाने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों से भी संपर्क खत्म कर लिया था।

प्रमुख खबरें

SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह

Parvinder Singh Jhotta Murder Update | चिट्टा की लाइव कवरेज करने वाले एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से दबोचा

पूर्वोत्तर भारत में वित्तीय और बैंकिंग समावेश को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा आह्वान

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया