अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार देर रात जारी की गयी एक वीडियो में एक पुलिस अधिकारी 13 वर्षीय किशोर को गोली मारते दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि मैनहट्टन से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में पुलिस ने एक लूटपाट की जांच के संबंध में शुक्रवार देर रात 10 बजे दो किशोरों को रोका था, जिसके बाद एक किशोर को अधिकारियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। 

वीडियो में न्याह वे नामक किशोर उसका पीछा कर रहे अधिकारियों पर पिस्तौल ताने देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को लगा कि यह पिस्तौल है लेकिन बाद में पता चला कि वह एक खिलौना था। इसके बाद पुलिस किशोर को जमीन पर गिरा देती है और एक अधिकारी गोली चलाता है जो उसकी छाती पर लगती है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव

Tata Trusts की विरासत बचाना जरूरी, Tata Sons विवाद पर बोले Sharad Pawar

Chandrababu Naidu ने Andhra Pradesh में 11,360 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रखी नींव