कांग्रेस ने की नक्सली हमले की निंदा, कहा- नए सिरे से बनाई जाए रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड के सरायकेला में हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार को नक्सलवाद से नए सिरे से निपटने के लिए नीति बनानी चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि झारखंड के सरायकेला नक्सली हमले में हमारे 5 जवान शहीद हो गये। यह कायराना हमला घोर निन्दनीय है।शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। 

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का बुज़दिल चेहरा फिर से झारखंड में अपने पैर पसार रहा है।देश की सरकार को नये सिरे से नक्सलवाद से निपटने के लिये नीति बनानी होगी। गौरतलब है कि झारखंड के सरायकेला में शुक्रवार को नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने यह हमला उस वक्त किया जब पुलिस टीम गश्त करके लौट रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली, पुलिस टीम के हथियारों के साथ फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह