पटेल नगर में 'चंद्रयान से चुनाव तक' थीम पर बनाया मतदान केंद्र, चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना रहा आयोग का मुख्य लक्ष्य

By Prabhasakshi News Desk | Feb 05, 2025

बुधवार को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान दिल्ली के कई पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव आयोग की ओर से विशेष तौर पर सजावट की गई है, जिसे देखकर स्थानीय वोटर्स आकर्षित हों और वोट देने के लिए मतदान केंद्र तक जरूर आएं। चुनाव आयोग ने इस कड़ी में पटेल नगर इलाके में एक पोलिंग स्टेशन पर 'चंद्रयान से चुनाव तक' थीम चुनी है। पटेल नगर के एसडीएम नितिन शाक्य ने कहा कि मतदाता बहुत खुश हैं, क्योंकि हमने इस मतदान केंद्र के लिए 'चंद्रयान से चुनाव तक' थीम चुनी है। यहां कॉलेज के छात्र हैं, जिन्होंने हाथ से मॉडल बनाए हैं। लाइव अंतरिक्ष यात्री के गेटअप में छात्र मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। उनका हाथ पकड़कर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमकर वोटिंग का दौर जारी है। मतदाता में खासा उत्साह देखने को मिला। यही वजह है कि शाम पांच बजे तक 57.70 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की ओर से ये आंकड़ा जारी किया गया है। अभी मतदान का समय शाम 6 बजे तक है, ऐसे में वोटिंग पर्सेंट में इजाफे के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं