अचानक भारत में उतरा रूस का ताकतवर व्यक्ति, बड़ी हलचल शुरू!

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2026

भारत में जब सुबह के 6:30 बज रहे थे उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक ऐसी बात कही जिसका मतलब कई लोग समझ ही नहीं पाए। लेकिन भारत शायद पहले से ही जानता था कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी छवि को बचाने के लिए ईरान में कुछ असंभव सा काम करने जा रहे हैं। शायद इसीलिए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान को धमकी दे रहे थे। लगभग उसी वक्त रूस के एक ताकतवर शख्स ने भारत में कदम रख दिया। रूस का यह ताकतवर शख्स भारत में जो करने आया है उसके बारे में पूरे भारत को पता होना चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में एक-एक भारतीय को इस तस्वीर की कीमत समझ आ जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ईरान की जंग आपके घरों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। डॉनल्ड ट्रंप ऐसा ना कर पाए इसीलिए रूस का यह ताकतवर शख्स सुबह-सुबह के अंधेरे में भारत पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: IRGC की America को खुली चुनौती, बोला- हमारी Missile और Drone की गिनती में गलती कर रहे Trump

चीन, भारत, यूरोप, अफ्रीका, सेंट्रल एशिया सभी गैस और तेल के लिए रूस से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन यहां पर रूस एक अजीब सी स्थिति में फंस गया है। इस स्थिति से निकलने के लिए रूस को भारत की मदद चाहिए। भारत के हर घर में गैस और हर व्यक्ति तक पेट्रोल और डीजल पहुंचे उसे लेकर डेनिस मंटू रोफ भारत में मीटिंग करने आए हैं। लेकिन डेनिस यह भी चाहते हैं कि भारत अपनी ताकत का इस्तेमाल करके उसका तेल और गैस पूरी दुनिया को सप्लाई करें। यानी रूस चाहता है कि भारत उससे सामान खरीदे भी और उसका सामान दुनिया को बेचे भी। रूस का तेल दुनिया तक भारत ही पहुंचा सकता है क्योंकि भारत ही रूस के क्रूड ऑयल को आसानी से प्रोसेस कर सकता है। रूस की दुविधा यह है कि वो क्रूड ऑयल तो आराम से बेच सकता है लेकिन क्रूड ऑयल से बनने वाले पेट्रोल और डीजल को हर देश तक वह नहीं पहुंचा सकता। लेकिन इस काम को भारत कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की धमकी, Putin का 'Dream Plan'! Poland के PM ने NATO पर क्यों उठाए सवाल?

हाल ही में रूस ने 4 महीनों के लिए पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बैन कर दी है। रूस का कहना है कि हमें अपने लोगों के लिए भी पेट्रोल और डीजल चाहिए। ऐसे में हम क्रूड ऑयल से तैयार होने वाले पेट्रोल और डीजल को नहीं बेच पाएंगे। लेकिन हम क्रूड ऑयल बेच सकते हैं। यह क्रूड ऑयल दुनिया तब तक इस्तेमाल नहीं कर पाएगी जब तक वह भारत में प्रोसेस नहीं हो जाता। हर देश के पास रूस के तेल को प्रोसेस करने की टेक्नोलॉजी नहीं है। यानी डॉनल्ड ट्रंप के पागलपन के बीच भारत दुनिया का असली संकट मोचक बन गया है। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant पर उठते सवालों का Ajit Agarkar ने दिया जवाब, वो Test Team के अहम खिलाड़ी हैं

भारत की बढ़ती ताकत का असर, Estonia ने PM Modi को बुलाया, कहा- आपका हार्दिक स्वागत है

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का IPL 2026 में तहलका, 38 गेंदों की पारी से टूटे कई Records

Lenskart Q4 Results: मुनाफे में आई गिरावट, पर Revenue ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बिक्री 45% बढ़ी