Karnataka के हुबली में अंतरजातीय विवाह के कारण गर्भवती महिला की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

कर्नाटक के हुबली में अंतरजातीय विवाह को लेकर एक गर्भवती महिला पर उसके मायके वालों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और यहां एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, युवती ने परिवार के विरोध के बावजूद अपने गांव के एक अलग जाति के युवक से मई में विवाह किया था और जान के खतरे के डर से दोनों हावेरी में रह रहे थे। वे दोनों इस महीने की शुरुआत में गांव लौटे थे।

उसने बताया कि महिला के परिजनों ने रविवार को खेत में मौजूद उसके पति और ससुर पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वे बच निकले। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़िता के घर में घुस गए और उन्होंने वहां उसके अलावा एक अन्य महिला और एक पुरुष पर हमला किया।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण छह महीने की गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हुबली ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

PMJDY में 59 करोड़ खाते खुले, कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा; 56% महिलाएं शामिल

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश

2027 UP Elections: Akhilesh का महिला-युवा कार्ड सिर्फ चुनावी दाँव, Rajbhar ने खोली पोल!

ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, टाइम मैनेजमेंट का ये है सबसे कारगर तरीका