MP में फिर हुई एक पुजारी की हत्या, पुलिस कर रही है कार्यवाही

By सुयश भट्ट | Sep 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिर एक पुजारी पर हमला हुआ है। धार जिलें में 4 बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पुजारी और मंदिर के चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की। पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल धार जीके के ज्ञानपुरा गांव के कड़बान पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में बाबा अरुणदास पिछले 6-7 सालों से सेवा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात मंदिर के बाहर कुछ युवक खड़े थे। बाबा और चौकीदार ने खड़े रहने की वजह पूछी, तो आरोपी भड़क गए। और उसके बाद बाबा और चौकीदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आपको बता दें कि इन्होंने बाबा को बुरी तरह से लाठी, डंडे से पीटा। इतना ही नहीं बचाने आए चौकीदार पर भी हमला कर दिया। चौकीदार ने जैसे-तैसे इसकी जानकारी पास के शिव मंदिर के पुजारियों की दी। जिसके बाद  पुजारी बाबा को गंभीर हालत में धार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने मनाया अनोखा जश्न, लोगों को खिलाई मुफ्त में 50 हजार पानीपुरी 

वहीं पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाबा यूपी के रहने वाले थे। पुलिस ने परिजन को हत्या की सूचना दे दी है। इस मुद्दे को लेकर टीआई रणजीत सिंह बघेल ने कहा है कि टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Sheikh Hasina के भाषण के बाद बड़ा बवाल, Shakib Al Hasan के घर पर हमला, Sajeeb Wazed Joy बोले- Bangladesh बन रहा दूसरा Pakistan

Dream Home का सपना होगा सच: Home Loan और Smart Financial Planning की पूरी विस्तृत जानकारी

Nagpur: POCSO case के आरोपी Nirmay Pakhre ने हवालात में पिज्जा और मुलायम बिस्तर मांगा

Anti Reservation Movement | आरक्षण-विरोधी आवाज़ें हुई तेज़! जंतर-मंतर से सड़कों तक प्रदर्शन, करणी सेना ने खाई वोट न देने की कसम