ए राजा ने जगदंबिका पाल को लिखा पत्र, विपक्ष की ओर से जेपीसी बैठक को स्थगित करने की मांग की

By अंकित सिंह | Jan 22, 2025

विपक्षी दलों की ओर से, डीएमके सांसद ए राजा ने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को लिखा है। जगदंबिका पाल वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी के अध्यक्ष भी हैं। ए राजा ने लिखा कि पटना, कोलकाता और लखनऊ में हितधारकों से मिलने के लिए जेपीसी के दौरे कार्यक्रम कल यानी 21.01.2025 को ही पूरे हो गए; और सदस्यों को उनके निर्धारित कार्यक्रमों को पहले से जारी रखने के लिए दौरे कार्यक्रम से उनके निर्वाचन क्षेत्र/राज्यों में भेज दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के Middle Class मैनिफेस्टो में क्या-क्या है? मोदी सरकार से कर दी कौन सी 7 डिमांड

वक्फ संशोधन विधेयक के सिलसिले में गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मंगलवार को लखनऊ में एक अहम बैठक हुई। बैठक में शिया वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी और विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि तथा सरकार के नुमाइंदे शामिल हुए। बैठक में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि बैठक में जेपीसी सदस्यों के सामने वक्फ संपत्तियों से जुड़े विभिन्न पक्षकारों ने अपनी-अपनी बात रखी। राजभर ने कहा,‘‘सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है। वह वक्फ संपत्तियों का लाभ गरीब मुसलमानों को भी देना चाहती है।’’

प्रमुख खबरें

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा