AIIMS में स्वास्थ्य मंत्री के OSD कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी, नर्स कोविड-19 से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी के कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी और परिसर के डॉ बी आर आंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के विशेष डयूटी अधिकारी (ओएसडी) के एम्स में स्थित कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। 

सूत्रों ने बताया कि एम्स के उस ब्लॉक को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है जहां ओएसडी का कार्यालय है। ओएसडी सहित कई कर्मियों को पृथक-वास में जाने की सलाह दी गई है। उनके नमूने भी जांच के वास्ते लिए जाने की संभावना है। कैंसर केन्द्र में तैनात एक नर्स भी इस वायरस से संक्रमित पाई गई है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी और नर्स के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार