भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह पर तमाचा, NIA कोर्ट के फैसले पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी करने के एनआईए अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को "काफी लंबे समय तक" जेल में रखा गया था। मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि यह उन लोगों के मुँह पर तमाचा है जिन्होंने इस घटना को भगवा आतंकवाद कहा था। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूँ। 17 साल हो गए हैं। निर्दोष लोगों को काफी लंबे समय तक जेल में रखा गया। यह आज के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मालेगांव ने उन्हें निर्दोष करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस 2008: कोर्ट के फैसले का RSS ने किया स्वागत, कहा- हिंदू समुदाय को आतंकवाद से जोड़ने का प्रयास हुआ विफल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले की बृहस्पतिवार को सराहना करते हुए कहा आतंकवादन कभी भगवा था और न कभी होगा। विपक्षी दल कांग्रेस ने फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को विस्फोट में निर्दोष लोगों की जान जाने पर कोई पछतावा नहीं है और अदालत के फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया ने उनकी राजनीतिक मानसिकता दिखाई है। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया