फौजी हमेशा फौजी रहता है, यहां के लोगों की जरूरतें जानता हूं : खुशाल ठाकुर पहले कारगिल जीता, अब मंडी जीतने आए हैं ब्रिगेडियर : जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 07, 2021

मंडी।। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समेत अन्य मंत्रियों और भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने पर्चा भरा।

इसे भी पढ़ें: मंदिरों के चढ़ावे बारे सरकार की नीति विरोधाभासी-कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा बोले-नीति संवैधानिक धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने भारत माता की जय के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद अदा किया। खुशाल ठाकुर ने देवी-देवताओं और प्रदेश के शहीदों को नमन किया और मंडी के सांसद रहे स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, “मैं फौजी हूं, राजनीति की उतनी समझ नहीं। मगर सेरी का यह मंच मेरे लिए नया नहीं है। 1970 से मैं इससे जुड़ा हुआ हूं। मैं सेना में जाने से पहले जब पटवारी था तो सामने ही मेरा दफ्तर हुआ करता था। मंडी और कुल्लू में मेरा बचपन बीता है, पढ़ाई लिखाई हुई है। पूरा मंडी संसदीय क्षेत्र मैंने घूमा है और यहां के लोगों के संपर्क में हूं। इसलिए जानता हूं कि यहां की जरूरतें और अपेक्षाएं क्या हैं।

उन्होंने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा, “कोविड काल में देश में प्रधानमंत्री जी ने और प्रदेश में मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह से कोरोना पर काबू पाया वो सराहनीय है। कोरोना काल में सीएम जी ने ढाई लाख लोग जो बाहर फंसे थे उन्हें वापस लाया। विपक्ष ने सवाल उठाए कि कोरोना फैल जाएगा। पर सीएम ने कहा कि ये अपने लोग हैं इन्हें कैसे छोड़ सकते हैं। मुझे ये बताते हुए भी गर्व है कि आज हिमाचल में कोरोना वैक्सीन की पहली वैक्सीन 100 फीसदी आबादी को लग गई।"

मंडी संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हिमाचल में शिव धाम बनाया जा रहा है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में 200-300 करोड़ का बजट दिया गया है। बल्ह में इंटरनेशनल हवाई अड्डा बनने जा रहा है यह सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि इन कार्यों के लिए मैं भी केंद्र में अपनी बात रखूंगा। हिमाचल के मुद्दे अन्य राज्यों के मुकाबले अलग हैं। इन मुद्दों को केंद्र के समक्ष रखने की कोशिश करूंगा।

रामस्वरूप जी के जो कार्य अधूरे बचे हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश करूंगा।"

ब्रिगेडियर खुशाल ने आखिर में कहा, “35 साल जिस तरह से मैंने सेना में रहते हुए देश सेवा में गुजारे हैं, ठीक उसी तरह अब जनता की सेवा करूंगा। भगवान से प्रार्थना है कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी के साथ पूरा कर सकूं।"

खुशाल ने कहा, “जो एक बार फौजी रहता है, वो हमेशा फौजी रहता है। पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा। यहां की जनता की आवाज को केंद्र और प्रदेश में रखने की कोशिश करूंगा। जैसे हमारे सीएम भी कहते हैं कि मंडी सीट हमारी थी हमारी है और हमारी रहेगी। भगवान ने मुझे एक मौका दिया है मैं इस पर खरा उतरूंगा।"

इसे भी पढ़ें: झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ माता के जयकारों के बीच शरदीय नवरात्र मेला की शुरूआत

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच