जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ का होगा गठन, CJI गवई ने खुद को मामले से किया अलग

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ का गठन करेगा जिसमें उन्होंने एक आंतरिक जाँच समिति की रिपोर्ट को अमान्य ठहराने की माँग की है, जिसने उन्हें नकदी बरामदगी मामले में कदाचार का दोषी पाया था। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा कि मुझे एक पीठ का गठन करना होगा। सिब्बल ने वर्मा की ओर से मामले का उल्लेख किया था। मुख्य न्यायाधीश उस पीठ की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प