अफगानिस्तान में तालिबान हमला, 12 लोगों की मौत कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2018

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गये जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गयी। चार महिलाएं आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारी गयीं।

पश्चिमी फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने बताया कि तालिबान ने प्रांत में एक सैन्य चौकी पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गये और छह अन्य घायल हुए। सोमवार की देर रात को बाला बुलुक जिले में हमला शुरू हुआ था जो कई घंटे तक चला।

मेहरी के अनुसार अफगान हवाई हमले में 19 तालिबान लड़ाके मारे गये और 30 घायल हो गये। पूर्वी लोगार प्रांत में चार महिलाएं मारी गयीं और चार बच्चे घायल हो गये। सोमवार की रात को पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये।

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis