समृद्ध तमिलनाडु के लिए मजबूत राजग आवश्यक : Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि टी.टी.वी. दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन और मजबूत हुआ है।

तमिलनाडु के बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनावों से पहले, एएमएमके ने अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए राजग में वापसी की है। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समृद्ध तमिलनाडु के लिए मजबूत राजग। मैं टीटीवी दिनाकरन जी के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) का राजग का हिस्सा बनने पर स्वागत करता हूं। तमिलनाडु के लोग द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के भ्रष्ट और वंशवादी शासन से तंग आ चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार को तमिलनाडु को विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं।’’ तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके बुधवार को फिर से राजग में शामिल हो गई।

प्रमुख खबरें

Passport यात्रा का दस्तावेज़ है, नागरिकता का नहीं: विदेश मंत्रालय का बड़ा स्पष्टीकरण

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य

PoK में रोकी गयी खाना-पानी, ईंधन और दवाओं की सप्लाई! पाकिस्तान की इस गंदी चाल के पीछे की वजह हैरान करने वाली!!

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद