सहेली के घर गई सोलह वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2021

नोएडा (उप्र), गौतम बुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कासना में रहने वाली 16 वर्षीय संजना पड़ोस में रहने वाली अपनी 18 वर्षीय सहेली निकिता के घर सोमवार की रात सोने गई थी। लेकिन आधी रात को संजना की तबीयत खराब हो गई।

उन्होंने बताया कि निकिता के परिजनों ने संजना को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ जिसकी वजह से विसरा को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

संगरूर में Gulzar Singh सुसाइड केस पर Congress का प्रदर्शन, मंत्री Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

UPI शुल्क पर कांग्रेस के दावों को BJP ने बताया फर्जी, कहा ग्राहकों पर नहीं लगेगा MDR चार्ज

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप