3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2026

पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने हाल ही में अमीर हमजा नाम के एक आतंकी को गोलियों से भून दिया था। इसी बीच भारत 3500 किमी दूर छिप कर बैठे एक पाकिस्तानी आतंकी को दबोच लाया है। इस आतंकी का कोड नेम खरगोश है क्योंकि यह आतंकी कश्मीर में अपने मददगारों की वजह से घनी आबादी में भी छुपकर आराम से रह रहा था। जिस तरह से खरगोश अपने बिल में रहते हैं। यह आतंकी बहुत तेजी से जगह बदलकर सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से भी बच निकलता था इसीलिए इसे खरगोश कोड नेम दिया गया था। लेकिन आखिरकार भारत ने इस खतरनाक आतंकी को एक मुस्लिम देश में जाकर दबोच लिया है। 

इसे भी पढ़ें: America-Iran Talks से Pakistan को नई पहचान, कांग्रेस बोली- PM Modi की कूटनीति पूरी तरह फेल

लेकिन हाल ही में सुरक्षा बलों ने कश्मीर में एक एलईटी के नेटवर्क का भांडा फोड़ किया। इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत तीन कश्मीरी भी पकड़े गए थे। यह कश्मीरी आतंकवादियों को मदद पहुंचाते थे। जिन दो पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ा गया था, उनमें से एक तो 16 साल से फरार चल रहा था। बहरहाल इसी ऑपरेशन के दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को खरगोश उर्फ़ उमेर हारिस की लोकेशन का पता चल गया। इसके बाद सऊदी अरब से संपर्क किया गया।

सऊदी अरब ने भी तुरंत भारत के इनपुट्स पर काम करते हुए उमेर हारिस को पकड़ लिया। इस खबर की जानकारी तब सार्वजनिक की गई जब एनएसए अजीत डोबाल खुद सऊदी अरब पहुंचे। यहां दिलचस्प बात यह है कि सऊदी अरब ने यह जानते हुए कि उमेर हारिस एक पाकिस्तानी है। इसके बावजूद इसको पकड़ लिया। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी