इस्लामिक स्टेट के इस बड़े नेता को पकड़ा, बम बनाने और लड़ाई का प्रबंध करने में है माहिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

बेरूत।अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को उत्तरी सीरिया में एक सैन्य अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट के बड़े नेता को पकड़ लिया। गठबंधन ने यह जानकारी दी। गठबंधन ने एक बयान में कहा कि उसके द्वारा पकड़ा गया नेता बम बनाने और लड़ाई का प्रबंध करने में माहिर है।

इसे भी पढ़ें: यमन के अदन शहर में भयंकर विस्फोट, पत्रकार की मौत

गठबंधन ने उसे इस्लामिक स्टेट की सीरिया शाखा के शीर्ष नेताओं में से एक बताया है। बयान में व्यक्ति की पहचान नहीं बताई गई है और न ही यह बताया गया कि अभियान कहां चलाया गया। बयान में कहा गया है कि अभियान सफल रहा और इस दौरान न कोई नागरिक हताहत हुआ और न ही गठबंधन बलों को कोई नुकसान हुआ।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर