ऊना के पंजोआ में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 21, 2022

ऊना।   जिला ऊना के पंजोआ में मैड़ी मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में 42 वर्षीय जगतार सिंह और 40 वर्षीय राज कुमारी शामिल हैं और दोनों मृतक पंजाब के निवासी हैं। 

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने घटनास्थल पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अंब अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना। डीसी ने कहा कि ट्रक प्रातः करीब 11.30 बजे पलटा और हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। हादसे में घायल हुए 14 का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, जबकि बाकी 36 का उपचार अंब अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों व घायलों को रिलीफ मैनुअल के अनुसार फौरी सहायता प्रदान की जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन 14 घायलों को प्रति व्यक्ति 2 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में भगदड ..एक मौजूदा विधायक सहित चार पूर्व विधायक आप का दामन थामने की तैयारी में

जिलाधीश ने कहा कि श्रद्धालु मैड़ी मेला में शामिल होने के बाद वापस पंजाब के तरनतारन जा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ट्रक पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। 

प्रमुख खबरें

NHAI चालू वित्त वर्ष में 1.80 लाख करोड़ रुपये की Highway Projects के लिए मांगेगा बोलियां

Delhi Police कर्मियों के परिजनों ने Parliament मार्च हिंसा पर अपनी पीड़ा जताई

Himachal Pradesh में उद्योगों को मिलेगा एकमुश्त सहमति प्रमाणपत्र: CM Sukhvinder Singh Sukhu

Bhuvaneshwar Kumar की 2027 World Cup में वापसी की मांग, R Ashwin ने चयनकर्ताओं को दिया बड़ा सुझाव