PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन एक मजबूत, समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मां भारती की सेवा में पटेल का त्याग और समर्पण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, ‘‘अखंड भारत’ के प्रणेता और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन।

मोदी सरकार 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना और उसे सुदृढ़ करना है।

प्रमुख खबरें

Sardar Patel Jayanti: BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

Diljit Dosanjh के ऑरा टूर का दिल्ली में धमाकेदार आगाज! बारिश, लंबी कतारें और अव्यवस्था के बावजूद JLN स्टेडियम में गूंजा- पंजाबी आ गए ओये!

कर्नाटक Congress ने पूर्व महासचिव Kripa Alva को छह साल के लिए निकाला

ISRO का बड़ा मील का पत्थर! NVS-03 के सफल लॉन्च से बहाल हुई NavIC की ऑपरेशनल क्षमता, भारत की अंतरिक्ष ताकत को मिली नई मजबूती