बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी...अमेरिका पर मोदी का 50 सेकेंड वाला होश उड़ाने वाला बयान

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 सेकेंड में डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ की धज्जियां उड़ा दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार डोनाल्ड ट्रंप और उनका साथ दे रही विपक्षी पार्टियों को एक ऐसी चोट दी है, जिसे पूरी दुनिया याद रखेगी। हैरानी की बात देखिए कि जिस वक्त पीएम मोदी भारत के किसानों और करोड़ों लोगों के लिए अमेरिका से लड़ रहे हैं, ठीक उसी वक्त राहुल गांधी और कई विपक्षी नेता डोनाल्ड ट्रंप के लिए पीएम मोदी से भिड़ रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी ने 50 सेकेंड में सबको ऐसा जवाब दिया है कि जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद पीएम मोदी ने वो ऐलान कर दिया जिसका अंदाजा अमेरिका को बिल्कुल नहीं था। भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक और ऐलान करते हुए कहा कि इस टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं और समयसीमा भी तय कर दी गई है। टाइमलाइन 27 अगस्त की दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद कमल हासन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कर दी यह बड़ी मांग

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। लेकिन ट्रंप से जब पूछा गया कि भारत से कई गुणा ज्यादा रूस से तेल चीन खरीदता है तो ऐसे में आप भारत को क्यों टारगेट कर रहे हैं। इस पर अकड़ दिखाते हुए ट्रंप ने कहा कि अभी तो 50 प्रतिशत टैरिफ लगे आठ घंटे ही हुए हैं। आने वाले समय में देखिए मैं क्या क्या करता हूं। जिस समय डोनाल्ड ट्रंप ये बयान दे रहे थे। उस वक्त भारत में रात हो रही थी। लेकिन सुबह होते ही पीएम मोदी ने पूरे अमेरिका में भूचाल ला दिया। पीएम मोदी ने अमेरिका की सीधे गर्दन पकड़ ली है।  

इसे भी पढ़ें: मोदी के लिए पुतिन ने वो किया जिसके इंतजार में था भारत, अजीत डोभाल ने किया खुलासा, सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

पीएम मोदी ने पहली बार अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि वो अमेरिका की नॉनवेज चारा खाने वाली गायों का दूध भारत के बाजारों में बेचेंगे। भारत के किसानों का हक मारेंगे। लेकिन इसके जवाब में पीएम मोदी ने ऐलान किया वो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा