रूसी हमलों के एक सप्ताह बाद धमाकों से फिर दहला कीव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2022

यूक्रेन के कई शहरों में पिछले सप्ताह रूस द्वारा किए गए हमलों के बाद सोमवार को मध्य कीव एक बार फिर कई धमाकों से दहल गया। इस दौरान कईं इमारतों में आग लग गई और लोगों को आश्रय गृहों की ओर रूख करना पड़ा। हमले में रूसी बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन में ईरानी शाहेद शामिल थे। कीव पर पिछले दिनों किए गए हवाई हमलों में ज्यादातर मिसाइल शामिल थी। हमले में कितने ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, इसकी संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं थी। कीव शहर के मेयर विटाली क्लिचको ने कहा कि राजधानी का मध्य शेवचेंको जिला इस हमले से प्रभावित हुआ है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूरी रात और पूरी सुबह, दुश्मन ने हमारे देश के लोगों को आतंकित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कामिकेज ड्रोन और मिसाइलें पूरे यूक्रेन पर हमला कर रही हैं।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘दुश्मन हमारे शहर पर हमला कर सकता है, लेकिन हमें कमजोर नहीं कर सकता।’’ सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों और पोस्ट में स्पष्ट रूप से मध्य कीव के क्षेत्र में हवा में उड़ते ड्रोन और आग लगने के कारण काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

एक वीडियो में लगातार गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती थी, जो ड्रोन को मार गिराने की कोशिश कर रही थी। विस्फोट उसी मध्य जिले में किये गए जहां एक सप्ताह पहले एक रूसी मिसाइल ने बच्चों के खेल के मैदान और कीव नेशनल यूनिवर्सिटी की मुख्य इमारतों के पास चौराहे को निशाना बनाया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूसी बलों ने कीव पर ईरानी शाहेद ड्रोन से हमला किया।

दरअसल, बीते दिनों क्रीमिया से यूक्रेन को जोड़ने वाले पुल पर बमबारी की गई थी। इसका मकसद रूस से यूक्रेन में सैन्य सामग्री एवं रसद आपूर्ति रोकना था। हालांकि, पुल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और कुछ घंटों बाद ही इसे फिर खोल दिया गया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार रात अपने संबोधन में कहा कि दोनेत्स्क क्षेत्र के बखमुट और सोलेदार शहरों के आसपास भारी लड़ाई चल रही थी।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह