सुनसान सड़क पर सहेली संग जा रही महिला से हुई छेड़छाड़, राज्य के गृह मंत्री बोले- बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2025

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि सड़क पर महिला के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में अक्सर होती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने पुलिस को गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। जी परमेश्वर ने कहा कि  इस तरह की घटनाएं बड़े शहर में यहां-वहां होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है, वह कानून के अनुसार की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को गश्त बढ़ाने का निर्देश भी दिया है।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru के ट्रैफिक जाम में भी रोमांस का मजा ले सकेंगे कपल्स, स्टार्टअप ने सड़कों पर लॉन्च की Smooch Cabs

पिछले हफ़्ते सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी जिसमें एक व्यक्ति सुड्डागुंटेपल्या के भारती लेआउट में एक महिला को सड़क पर छेड़छाड़ करते हुए और फिर भागते हुए दिखा था। यह घटना 3 अप्रैल की सुबह की है। वीडियो में एक आदमी संकरी गली में चल रही दो महिलाओं के पास जाता है और उनमें से एक को दीवार से टकराता है। इसके बाद वह आदमी उसे पकड़ता है और गलत तरीके से छूता है और फिर भाग जाता है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैलने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत