Noida : पूजा-पाठ की आड़ में महिला से छेड़छाड़, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पूजा-पाठ के जरिये लड़का पैदा करने का दावा करने वाले एक तांत्रिक ने पूजा-पाठ की आड़ में महिला से अश्लील हरकत की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है। दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीती रात शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसकी विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था। 


उपाध्याय ने पीड़िता के हवाले से बताया कि महिला की दो बेटियां हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोग बेटा चाहते थे इसलिए उन्होंने हापुड़ के गांव हिम्मतपुर के रहने वाले तांत्रिक लाखन से संपर्क किया। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि भगत ने दावा किया कि वह पूजा- पाठ की विधि से उसके परिजनों के बेटा पाने की इच्छा को पूरी कर देगा। थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़िता के अनुसार तांत्रिक उसके मायके और ससुराल में पूजा पाठ की विधि करने के लिए आने लगा और इस दौरान उसने महिला का नंबर ले लिया। 


शिकायतकर्ता के मुताबिक, तांत्रिक फोन पर उससे अश्लील बातें करने लगा, जिसके परि‍णामस्वरूप महिला को उसके चरित्र पर शक हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार भगत उसके ससुराल में भी पूजा पाठ करने के लिए आता था और इस दौरान भी वह पूजा पाठ की विधि बताते समयउसके साथ अश्लील हरकत करता था। अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार जब भगत ने सारी सीमाएं पार कर दी तो उसने सारी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution | दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, 27 स्टेशन पर एक्यूआई 400 के पार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चार्जशीट से हड़कंप, काली कमाई में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की हिस्सेदारी, 250 करोड़ के लेनदेन का आरोप

IGI एयरपोर्ट पर हंगामा: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने यात्री को पीटा! पायलट के खिलाफ FIR दर्ज

BJP ने भारत के संस्थागत ढांचे पर कब्ज़ा कर लिया है, राहुल गांधी ने जर्मनी से केंद्र पर नया हमला बोला