Delhi Dwarka Murder Case | दिल्ली के द्वारका में महिला की गला घोंटकर हत्या, लापता पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | Dec 23, 2025

पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में 30 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन निवासी आरती के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, घटना के बारे में पता 17 दिसंबर की सुबह चला, जब फोन पर सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर के अंदर शव पाया।

इसे भी पढ़ें: जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस घरेलू झगड़े और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। 

दिल्ली की कोई रात ऐसी नहीं होती जब अपराध न हो हर रात कई हत्या- बलात्कार-मौत और आत्महत्याओं की खबरें आती ही रहती है। द्वारा की घटना से पहले दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में नशे की हालत में हुए झगड़े के बाद अपने साथ काम करने वाले एक मजदूर की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रेम नगर थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर 19 दिसंबर को सूचना मिली थी कि एक घायल मजदूर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, जिसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

वही एक दूसरी घटना में दिल्ली की एक महिला को नौसेना अधिकारी बनकर शादी का झूठा वादा करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर धोखा दिया, यौन शोषण किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी मोहम्मद जसीम के रूप में हुई है। आरोपी ने कथित तौर पर महिला के निजी वीडियो का दुरुपयोग करने की धमकी भी दी थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर 21 दिसंबर को पहाड़गंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने अपनी पहचान गलत बताई और कई महीनों तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया 

प्रमुख खबरें

Devdutt Padikkal ने New Zealand A के खिलाफ ठोके 199 रन, 1 रन से चूके दोहरा शतक

चक्रवात ‘अर्नब’ हुआ सक्रिय, 28 अक्टूबर को Andhra Pradesh तट से टकराने की चेतावनी

Health Tips: Hepatitis B और Hepatitis C के साइलेंट लक्षणों से बढ़ता है Liver Damage का खतरा

माई डियर फ्रेंड...ग्लोबल साउथ पर मिलकर करेंगे काम, लूला की जीत से भारत-ब्राजील रिश्तों को मिलेगी नई धार, PM मोदी ने दी बधाई