पटना में इनकम टैक्स गोलंबर पर बनेगा विश्वस्तरीय पांच सितारा होटल

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 01, 2025

राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास जल्द ही एक आलीशान पांच सितारा होटल अपनी शोभा बढ़ाएगा। सोमवार को सिख हेरिटेज भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडी) और कुमार इंफ्राट्रेड इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच इस बाबत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इसे भी पढ़ें: 146 नए पैक्सों के e-PACS घोषित होने के साथ ही अब राज्य में कुल e-PACS की संख्या बढ़कर हुई 1992

सुल्तान पैलेस होटल के लिए समिति का गठन

पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुल्तान पैलेस की जमीन पर फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसके रिपोर्ट के आधार पर होटल निर्माण किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि राजगीर में दो और वैशाली में एक फाइव स्टार होटल के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। कुमार इंफ्राट्रेड के निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि आज से ही बोधगया में आईटीसी होटल ने होटल संचालक का कार्य शुरू किया है। कार्यक्रम में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह, बीएसटीडी के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, महाप्रबंधक चंदन चौहान, पर्यटन निदेशक उदयन मिश्र सहित तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

IAF का मेगा टेंडर: 60 Multi-role Transport Aircraft के लिए ₹1 लाख करोड़ का प्लान, Tata और Mahindra में मुकाबला

DMRC की चेतावनी: Delhi Metro के पास पतंग उड़ाना जानलेवा, Independence Day से पहले Advisory

Arunachal में चीनी घुसपैठ की अफवाह, एक्शन में सरकार, जयशंकर-राजनाथ के बीच हुई मीटिंग में क्या हुई बात?

खेल शुरु! अचानक NSA डोभाल के साथ अमेरिकी राजदूत की सीक्रेट मीटिंग