डोकलाम गतिरोध के एक साल बाद भारत-चीन के सैनिकों ने साथ किया डांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

नयी दिल्ली। डोकलाम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध पैदा होने के एक साल बाद दोनों देशों के सैनिक भारतीय सेना द्वारा जारी एक वीडियो में संयुक्त सैन्याभ्यास की पृष्ठभूमि में एक साथ नाचते-गाते नजर आए। दोनों सेनाओं ने अपने वार्षिक सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ को दस दिसंबर को शुरू किया जो चीन के चेंगडू में 23 दिसंबर तक चलेगा। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालयों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने के लिए चीन कर रहा वार्ता

सेना ने ट्वीट किया, ‘हैंड इन हैंड, 2018, बोले सो निहाल सत श्री अकाल। भारतीय सेना और चीनी सेना के सैनिक कठोर बैटल ऑब्स्टैकल कोर्स का अभ्यास करने के बाद हल्के फुल्के क्षणों में।’ पिछले साल डोकलाम विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया था और दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं।

प्रमुख खबरें

ICICI बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये पर

India नैदानिक परीक्षण के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा : दवा उद्योग

फिडे ने विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की, लगभग 80 करोड़ रुपये का बजट रखा

DC vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस की एक और हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से दी मात