बाइक सवार युवक युवती ने किया जानलेवा स्टंट, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Dec 23, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर बाइक से जानलेवा स्टंट करते वीडियो सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:कृषि उपज मंडी के सचिव का ऑडियो हुआ वायरल, कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना 

जानकारी मिली है कि किसी कार सवार व्यक्ति ने बाइक स्टंट का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया था। युवक-युवती के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं पाई है। इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि ऐसा करके वे कितना बड़ा जोखिम उठा रहे हैं।

वहीं ऐसा ही एक दृश्य शिवपुरी जिले में देखा गया। जहां देर रात चलती बाइक में आग लग गई। गनीमत यह रही इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बाइक क्रमांक एमपी-08 एमडी 1579 का चालक शिवपुरी से गुना जा रहा था, तभी देहरदा गांव के पास अचानक चलती बाइक में आग की लपटें उठती दिखाई दी। जिसके बाद चालक बाइक को रोककर राहगीरों की मदद से आग बुझाया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games के Table Tennis मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

India Canada CEPA: व्यापार समझौते पर पांचवें दौर की वार्ता 5 अक्टूबर से, पीयूष गोयल ने दी जानकारी

BSE Sensex 564 अंक उछलकर 74,858 पर बंद, Nifty में भी बढ़त

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter