सुलतानपुर में गंगा दशहरा पर स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

सुलतानपुर। गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को लंभुआ कोतवाली थाना इलाके में धोपाप घाट पर गोमती नदी में स्नान करने गए एक युवा श्रद्धालु की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लंभुआ कोतवाली अंतर्गत विवेकनगर निवासी विनोद सोनी (30) रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के दियरा रोड के धोंपाप घाट पर स्नान करने गया था। उन्होंने बताया कि स्नान करते हुए एकाएक विनोद का पैर फ़िसल गया और वह गोमती नदी में डूब गया। 

उन्होंने बताया कि मेले को लेकर स्थानीय गोताखोरो की टीम नदी के आसपास लगाई गई थी। अधिकारी ने बताया कि ऐसे में विनोद जैसे ही डूबा स्थानीय गोताखोर उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन लहरों का बहाव तेज था, ऐसे में जब तक गोताखोर उस तक पहुंचते और बाहर निकालते तब तक उसकी जान जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। लंभुआ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अब्दुल सलाम ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

Asian Champions Trophy: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने चीन को 6-2 से हराया

China के Long March-2F रॉकेट से अंतरिक्ष जाएगा Pakistan का पहला अंतरिक्ष यात्री

यूपी चुनाव: Akhilesh Yadav ने Congress से सीट की जगह जीत के समीकरण पर विचार करने को कहा