By Kusum | Mar 01, 2025
आधार में अब ऑथेंटिकेशन और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। भारत सरकार ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया है जो ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट प्रोसेस को पहले से आसान बना देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के अनुसार देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने में आधार का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल को निर्धारित नियमों के अनुसार संस्थाओं द्वारा प्रस्तावों को प्रस्तुत करने और अनुमोदन में आसानी की सुविधा के लिए विकसित किया गाय है। कुमार ने बताया कि आधार दुनिया की सबसे विश्वसनीय डिजिटल आईडी है। पिछले गुजरे दशक में एक अरब से ज्यादा भारतीय आधार पर भरोसा जता चुके हैं। करीब 100 अरब से ज्यादा बार आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन हो चुका है।