Aaditya Thackeray ने समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई को बताया भाजपा की 'बी टीम', पार्टी ने किया पलटवार

By एकता | Dec 08, 2024

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी पर निशाना साधा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर महाराष्ट्र में 'भाजपा की बी टीम' के तौर पर व्यवहार करने का आरोप लगाया। बता दें, आदित्य की प्रतिक्रिया आजमी की एमवीए छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद आयी है।

इसे भी पढ़ें: सीमाओं पर ड्रोन निरोधी यूनिट स्थापित करेगी मोदी सरकार, BSF स्थापना दिवस समारोह में Amit Shah ने की घोषणा

आदित्य ठाकरे की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमने दो सवाल उठाए हैं। पहला, क्या आप कट्टर हिंदुत्व विचारधारा की ओर बढ़ रहे हैं? दूसरा, हमने पूछा कि आपको वोट किसने दिए? इन बिंदुओं को स्पष्ट किए बिना आदित्य ने ऐसा आरोप लगाया है जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं। यह गलत है और हम इस बारे में वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे।"

आजमी ने की थी महविकास आघाड़ी से अलग होने की घोषणा

आजमी ने शनिवार को खुदको महविकास आघाड़ी से अलग करने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट में लिखा था कि समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में अकेले चलना गवारा है, लेकिन माविकास अघाड़ी में रहते हुए शिवसेना UBT की सांप्रदायिक विचारधारा का हिस्सा बनना हरगिज़ गवारा नहीं।'

आज़मी ने पीटीआई को बताया, 'शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक अख़बार में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई देने के लिए एक विज्ञापन दिया गया था। उनके (उद्धव ठाकरे) सहयोगी ने भी मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। हम एमवीए छोड़ रहे हैं। मैं अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं।'

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार