आदित्य ठाकरे का दावा, शिवसेना के सहयोग से ही बनेगी यूपी की अगली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव होगा और अगली सरकार शिवसेना के सहयोग के बगैर नहीं बन सकेगी। आदित्य ने डुमरियागंज से शिवसेना प्रत्याशी राजू श्रीवास्तव के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने कार्यकाल में लोगों को धर्म की राजनीति करके कई खेमों में बांट दिया है, मगर राज्य में इस बार बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना अपने देश को बढ़ाने और उसे मजबूत करने के लिए एकता की राजनीति करती है तथा उत्तर प्रदेश में इस बार जो भी सरकार बनेगी, वह शिवसेना के सहयोग से ही बनेगी। जनसभा को शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि शिवसेना सही मायनों में हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का कार्यकाल बेहद खराब रहा है और वह हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट