China की 'समुद्री दीवार'! Taiwan के पास हजारों जहाजों का जमावड़ा, बीजिंग का क्या है सीक्रेट प्लान?

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2026

हजारों चीनी मछली पकड़ने वाली नौकाएं पूर्वी चीन सागर में ज्यामितीय आकृतियों में एकत्रित हो रही हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह समन्वित कार्रवाई बीजिंग की संभावित क्षेत्रीय संकट या ताइवान के इर्द-गिर्द केंद्रित संभावित संघर्ष की तैयारियों का हिस्सा है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं द्वारा विश्लेषण किए गए जहाज ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि लगभग 1,300 से 2,000 जहाजों ने ताइवान से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में कम से कम दो मौकों पर लंबी समानांतर रेखाएं बनाईं। पहली घटना 25 दिसंबर, 2025 को और दूसरी 11 जनवरी, 2026 को हुई। स्वचालित पहचान प्रणाली (एआईएस) संकेतों के माध्यम से पता लगाए गए इन नौकाओं ने लगभग 30 घंटे तक तूफानी हवाओं के बीच अपनी स्थिति बनाए रखी। बताया जाता है कि चीनी नौकाएं ऐसी परिस्थितियों में परिचालन कर रही थीं, जिनके कारण दिसंबर में दक्षिण कोरियाई नौकाओं को बंदरगाह लौटना पड़ा था, और बाद में वे तितर-बितर हो गईं। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप को सबक सिखाने का प्लान, चीन ने उतार दिया जासूसी जहाज

एएफपी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे कुछ गड़बड़ लग रही थी क्योंकि प्रकृति में सीधी रेखाएं बहुत कम ही दिखाई देती हैं। उन्होंने आगे कहा, हमने दो सौ, 300 से लेकर एक हजार तक चीनी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को इकट्ठा होते देखा है, लेकिन एक हजार से अधिक नौकाओं का जमावड़ा मुझे असामान्य लगा। समुद्री विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की ये गतिविधियां मछली पकड़ने से संबंधित होने की संभावना नहीं है। सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के एशियन मैरीटाइम ट्रांसपेरेंसी इनिशिएटिव के ग्रेगरी पोलिंग ने एएफपी को बताया कि उन्होंने "बंदरगाह के बाहर कहीं भी इतनी बड़ी संख्या में चीनी मछली पकड़ने वाली नौकाओं का जमावड़ा कभी नहीं देखा।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया