ये क्या हो रहा है! आदित्य ठाकरे ने सुबह की सभा, उसी जगह के शिवसैनिक शाम होते-होते शिंदे समूह में हुए शामिल

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2022

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद पार्टी में असंतोष अपने चरम पर है। शिंदे धड़े को पूरे राज्य से समर्थन मिल रहा है। ऐसे में शिवसेना को उबरने के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब कमर कस ली है और आदित्य ठाकरे भी सक्रिय हो गए हैं। मुंबई में निष्ठा यात्रा के बाद अब आदित्य ठाकरे शिवसंवाद के जरिए युवाओं से संवाद कर रहे हैं। हालांकि, यह बात सामने आई है कि जिस जगह आदित्य ठाकरे ने सुबह सभा की थी, उसी जगह के शिवसैनिक शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं, जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाजपा की रीढ़ है देवेंद्र फडणवीस, जानें राम नगर के पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

एकनाथ शिंदे ने खुद दी जानकारी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक फोटो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट में कहा कि ठाणे जिले के भिवंडी नगर निगम और ठाणे ग्रामीण मंडल के शिवसेना पार्षदों और पदाधिकारियों ने आधिकारिक आवास नंदनवन में मुलाकात की और गठबंधन सरकार को समर्थन दिया। इसलिए अब सियासी गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि आदित्य ठाकरे की 'निष्ठा यात्रा' और 'शिव संवाद यात्रा' शिवसेना में पड़ रही फूट को रोक पाएगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर